वर्ष 2022 के लिए आईसीसी सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर कौन चुना गया?

(A) सूर्यकुमार यादव
(B) बाबर आजम
(C) विराट कोहली
(D) बेन स्ट्रोक

Answer : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Explanation : वर्ष 2022 के लिए आईसीसी सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को चुना गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की महिला तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को वर्ष की उभरती महिला क्रिकेटर चुना गया। 32 वर्षीय सूर्यकुमार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने 2022 में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। उन्होंने न सिर्फ सर्वाधिक रन बनाए बल्कि एक साल में क्रिकेट के इस प्रारूप में सर्वाधिक 68 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया। वह वर्ष भर भारतीय बल्लेबाजी की धुरी बने रहे। उन्होंने इस दौरान दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

आईसीसी वार्षिक पुरस्कार 2022
आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी)- बाबर आजम
आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
आईसीसी मेंस ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- बाबर आजम (पाकिस्तान)
आईसीसी मेंस T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- सूर्यकुमार यादव (भारत)
आईसीसी मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- मार्को येनसेन (दक्षिण अफ्रीका)
आईसीसी वुमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 (रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी)- नटाली स्काइवर (इंग्लैंड)
आईसीसी वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- ताहिला मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
आईसीसी वुमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- रेणुका सिंह (भारत)
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Varsh 2022 Ke Liye Icc Sarvshreshth Purush T20 Cricket Kaun Chuna Gaya