आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 किसे चुना गया है?

(A) सूर्यकुमार यादव
(B) बाबर आजम
(C) विराट कोहली
(D) बेन स्ट्रोक

Answer : बाबर आजम (Babar Azam)

Explanation : आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आज़म को चुना गया है। बाबर लगातार दूसरी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं। बाबर आजम ने 2022 में पाकिस्तान के लिए 44 मैच में 54.12 के औसत से 2598 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ शतक और 15 अर्धशतक निकले। उन्हें वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है। 2022 में बाबर आजम ने नौ वनडे में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से कुल 679 रन बनाए। उनका औसत 84.87 का रहा। वह जुलाई 2021 से आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नैट साइवर (Nat Sciver) को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर और महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। भारत की रेणुका सिंह को आईसीसी इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर और सूर्यकुमार यादव को आईसीसी मेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

आईसीसी वार्षिक पुरस्कार 2022
आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी)- बाबर आजम
आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
आईसीसी मेंस ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- बाबर आजम (पाकिस्तान)
आईसीसी मेंस T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- सूर्यकुमार यादव (भारत)
आईसीसी मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- मार्को येनसेन (दक्षिण अफ्रीका)
आईसीसी वुमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 (रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी)- नटाली स्काइवर (इंग्लैंड)
आईसीसी वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- ताहिला मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
आईसीसी वुमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022- रेणुका सिंह (भारत)
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Icc Mens Cricketer Of The Year 2022