विश्व में हरित क्रांति के जनक किसे कहा जाता है?

(A) नॉर्मन बोरलॉग
(B) एम एस स्वामीनाथन
(C) जी एस खुश
(D) बी पी पाल

Answer : नॉर्मन बोरलॉग

विश्व में हरित क्रांति के जनक नॉर्मन बोरलॉग को कहा जाता है। अमेरिकी वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग को वर्ष 1970 में शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Peace) दिया गया था। खेतीबाड़ी नॉर्मन बोरलॉग के जीवन का केंद्र बिंदु था। उनकी परवरिश आयोवा में अपने माता-पिता के खेतों पर हुई। ये वो दौर था जब बहुत से किसानों ने अपनी फ़सलें बर्बाद होते देखी थीं। नॉर्मन बोरलॉग के दादा ने उनसे विश्वविद्यालय से इस तरह की शिक्षा हासिल करने का अनुरोध किया जिससे भविष्य में फ़सलों की तबाही को शायद रोका जा सके। जिस शोध और कार्य ने नॉर्मन बोरलॉग को दुनिया भर में मशहूर कर दिया, वो काम उन्होंने 1960 के दशक में शुरू किया था जब उन्होंने मैक्सिको में अंतरराष्ट्रीय मक्का और गेहूँ की स्थापना की।

डॉक्टर बोरलॉग ने लगभग 90 वर्ष आयु में भी मैक्सिकों में अपने संस्थान में भी काम जारी रखा और तब उन्होंने विकसाशली देशों के वैज्ञानिकों को नई तकनीकें लागू करने के बारे में प्रशिक्षण भी दिया। इस तरह 1960 के दशक में कृषि क्षेत्र की काया पलट कर देने वाले वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग ने 95 वर्ष की अवस्था में 13 सितंबर 2009 को निधन हो गया।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Mein Harit Kranti Ke Janak Kise Kaha Jata Hai