विश्व में तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?

(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) चीन
(C) भारत
(D) चिली

Answer : चिली

विश्व में चिली तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चिली के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान हैं तांबे का प्रयोग विभिन्न प्रकार की मिश्र धातु बनाने में किया जाता है, जैसे — तांबा तथा टिन के मिश्रण से कांसा एवं तांबा तथा जस्ते के मिश्रण से पीतल बनता है। तांबा एक भौतिक तत्व है। इसका संकेत Cu (अंग्रेज़ी - Copper) है। इसकी परमाणु संख्या 29 और परमाणु भार 63.5 है। यह एक तन्य धातु है जिसका प्रयोग विद्युत के चालक के रूप में प्रधानता से किया जाता है। मानव सभ्यता के इतिहास में तांबे का एक प्रमुख स्थान है क्योंकि प्राचीन काल में मानव द्वारा सबसे पहले प्रयुक्त धातुओं और मिश्रधातुओं में तांबा और कांसे (जो कि तांबे और टिन से मिलकर बनता है) का नाम आता है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का आर्थिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Mein Tambe Ka Sabse Bada Utpadak Desh Hai