विश्व विरासत दिवस 2022 की थीम क्या है?

(A) जलवायु और साझा जिम्मेदारी
(B) धरोहर और जलवायु
(C) कॉम्प्लेक्स पास्ट्स: डाइवर्स फ्यूचर्स
(D) पीढ़ियों के लिए विरासत

Answer : धरोहर और जलवायु

Explanation : विश्व विरासत दिवस 2022 की थीम 'धरोहर और जलवायु' है। हर साल 18 अप्रैल को पूरे विश्व में 'विश्व विरासत दिवस' (World Heritage Day) मनाया जाता हैं। इसे मनाने का उद्देश्य दुनिया की चुनिंदा धरोहरों के स्वर्णिम इतिहास और निर्माण को बचाए रखना है। जिसके लिये लोगों को जागरुक करना है। इसीलिए हर साल एक थीम भी निर्धारित की जाती है, जिसके अनुरूप ही तमाम तरह की गतिविधियां और अभियान चलाए जाते हैं। वर्ष 2022 की थीम ‘हेरिटेज एंड क्लाइमेट (Heritage and Climate)’ यानि हिंदी में कहें तो 'धरोहर और जलवायु' है। बताते चले कि विश्व विरासत स्थल के संरक्षण की पहल यूनेस्को ने की थी। जिसके बाद विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत संरक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संधि 1972 में लागू की गई। विश्व विरासत दिवस की शुरूआत 18 अप्रैल, 1़982 को हुई थी।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Virasat Divas 2022 Ki Theme Kya Hai