व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही कौन थे?
(A) सरोजिनी नायडू
(B) सी राजगोपालाचारी
(C) विनोबा भावे
(D) सुभाषचंद्र बोस
Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019
Explanation : व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही विनोबा भावे थे। यह आंदोलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा वर्ष 1940 में प्रारंभ किया गया। इसमें सत्याग्रही किसी स्थान पर भाषण देकर अपनी गिरफ्तारी देता था। 11 अक्टूबर, 1940 को गांधीजी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह के प्रथम सत्याग्रही के लिए विनोबा भावे को चुना था। ब्रिटिश सरकार द्वारा 21 अक्टूबर, 1940 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। द्वितीय सत्याग्रही पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। 11 सितंबर, 1895 को उनका जन्म महाराष्ट्र के कोलाबा जिले के गागोड गांव में हुआ था। उनका नाम विनायक नरहरि भावे था। उनके पिता का नाम नरहरि शम्भू राव और माता का नाम रुक्मिणी देवी था। उनके तीन भाई और एक बहन थीं। उनकी माता रुक्मिणी काफी धार्मिक स्वाभाव वाली महिला थीं। अध्यात्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा उनको मां से ही मिली थी।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, बिहार, बिहार प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams