17 वी समांतर रेखा किस देश का विभाजन करती थी?
(A) भारत और अफगानिस्तान
(B) भारत और पाकिस्तान
(C) उत्तरीवियतनाम तथा दक्षिणी वियतनाम
(D) फ्रांस तथा जर्मनी
Answer : उत्तरीवियतनाम तथा दक्षिणी वियतनाम
Explanation : 17 वी समांतर रेखा (17th Parallel) उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिणी वियतनाम देश का विभाजन करती थी। जो वियतनाम को एकीकरण से पहले दो भागों में बांटा करती थी। लेकिन अब यह कोई रेखा नहीं है, क्योंकि उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिणी वियतनाम एक संयुक्त देश बन गया है। वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams