भारत ने अपना पहला अर्थ आवर कब मनाया?

(A) वर्ष 2000 में
(B) वर्ष 2005 में
(C) वर्ष 2009 में
(D) वर्ष 2019 में

Answer : वर्ष 2009 में

Explanation : भारत ने अपना पहला अर्थ आवर वर्ष 2009 में मनाया था। अपने ग्रह पृथ्वी (Earth) की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) फॉर नेचर की पहल पर 'अर्थ ऑवर' (Earth Hour) प्रतिवर्ष मार्च के किसी शनिवार, प्रायः अंतिम शनिवार, को स्थानीय समयानुसार रात्रि 8:30 बजे से 9.30 बजे के दौरान मनाया जाता है। इसके तहत् स्थानीय समयानुसार रात्रि 8:30 बजे से 9.30 बजे तक सभी अनावश्यक बत्तियां बंद रखी जाती है। वर्ल्ड वाइड फण्ड (WWF) फॉर नेचर द्वारा अर्थ ऑवर की शुरूआत सर्वप्रथम 2007 से आस्ट्रेलिया में सिडनी में की गई थी। इस वर्ष 2022 में अर्थ ऑवर का लगातार 16वाँ आयोजन था तथा भारत सहित विश्व के अधिकांश देश इस वर्ष 26 मार्च, 2022 को इसमें शामिल थे।

विगत वर्षों में मनाया गया 'अर्थ ऑवर' (Earth Hour)
वर्ष 2019 में अर्थ ऑवर - 30 मार्च, 2019
वर्ष 2020 में अर्थ ऑवर - 28 मार्च, 2020
वर्ष 2021 में अर्थ ऑवर - 27 मार्च, 2021
वर्ष 2022 में अर्थ ऑवर - 26 मार्च, 2022
वर्ष 2023 में अर्थ ऑवर - 25 मार्च, 2023 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 22 जुलाई 2022 को की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से विजेताओं की सूची घोषित के अनुसार सुरुराई पोट्रू के एक्टर सूर्या और अजय देवगन को फिल्म ‘तान्हाजी – द अनसंग वॉरियर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। इसके अलावा ‘तान्हाजी – द अनसंग वॉरियर’ को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है। आपको बता दें, इस साल फीचर फिल्म श्रेणी में 305 फिल्मों को नामांकन मिला है।
Tags : अंतराष्ट्रीय दिवस महत्वपूर्ण दिवस राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ne Apna Pehla Earth Hour Kab Manaya