वर्ष 2023 में अर्थ आवर किस दिन मनाया जाएगा?

(A) 15 मार्च
(B) 20 मार्च
(C) 25 मार्च
(D) 30 मार्च

Answer : 25 मार्च, 2023

Explanation : वर्ष 2023 में अर्थ आवर 25 मार्च को मनाया जाएगा। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) ने वर्ष 2007 में अर्थ-ऑवर डे की शुरुआत आस्ट्रेलिया में सिडनी में की थी। इस अभियान की शुरुआत अर्थ आवर संस्था के को-फाउंडर एंडी रिडले ने WWF के साथ मिलकर की थी। वर्ष 2008 में 35 देशों ने अर्थ आवर डे में हिस्सा लिया था। अगर भारत की संदर्भ से देखा जाये तो, भारत वर्ष 2009 में इस अभियान का हिस्सा बना था और इसमें 58 शहरों के 50 लाख लोग शामिल हुए थे। इसके अगले साल 2010 में भारत के 128 शहरों के 70 लाख से ज्‍यादा लोग इस पहल में शामिल हुए थे। वर्ष 2022 में अर्थ ऑवर का लगातार 16वां आयोजन था तथा भारत सहित विश्व के अधिकांश देश इस वर्ष 26 मार्च, 2022 को इसमें शामिल थे।

विगत वर्षों में मनाया गया 'अर्थ ऑवर' (Earth Hour)
वर्ष 2019 में अर्थ ऑवर - 30 मार्च, 2019
वर्ष 2020 में अर्थ ऑवर - 28 मार्च, 2020
वर्ष 2021 में अर्थ ऑवर - 27 मार्च, 2021
वर्ष 2022 में अर्थ ऑवर - 26 मार्च, 2022
वर्ष 2023 में अर्थ ऑवर - 25 मार्च, 2023 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 22 जुलाई 2022 को की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से विजेताओं की सूची घोषित के अनुसार सुरुराई पोट्रू के एक्टर सूर्या और अजय देवगन को फिल्म ‘तान्हाजी – द अनसंग वॉरियर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। इसके अलावा ‘तान्हाजी – द अनसंग वॉरियर’ को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है। आपको बता दें, इस साल फीचर फिल्म श्रेणी में 305 फिल्मों को नामांकन मिला है।
Tags : अंतराष्ट्रीय दिवस महत्वपूर्ण दिवस राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2023 Mein Earth Hour Kis Din Manaya Jayega