2022 का 52वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार किसे मिला है?

(A) देविका रानी
(B) रजनीकांत
(C) आशा पारेख
(D) अंजली अरोड़ा

Answer : आशा पारेख

Explanation : 2022 का 52वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मशहूर अदाकारा आशा पारेख को मिला है। 79 वर्षीय आशा पारेख को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 30 सितंबर 2022 को यह पुरस्कार दिया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार मशहूर गायिका आशा भोसले, अभिनेत्री हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लो, गायक उदित नारायण और टीएस नागभरण की पांच सदस्यीय दादा साहेब फाल्के पुरस्कार समिति ने पारेख के नाम पर अंतिम फैसला लिया था। आशा पारेख को हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। आशा पारेख केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष भी रहीं है। उनका कार्यकाल 1998 से 2001 तक रहा। वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मशहूर अभिनेता रजनीकांत को दिया गया था।

आशा पारेख ने 95 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें 'दिल देके देखो'. 'कटी पतंग', 'तीसरी मंजिल'. 'बहारों के सपने', 'प्यार का मौसम' उनकी चर्चित फिल्में हैं। उन्होंने 1952 में आसमान फिल्म से बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। दो साल बाद बिमल रॉय की बाप बेटी से वह एक चर्चित अभिनेत्री बन गई। उन्होंने 1959 में नासिर हुसैन की दिल देके देखो में शम्मी कपूर के विपरीत मुख्य अदाकारा का रोल निभाया। टीवी ड्रामा कोरा कागज का निर्देशन भी किया। आशा पारेख ने शानदार अभिनय के साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। बतौर निर्माता निर्देशक 90 के दशक के अंत में उन्होंने 'कोरा कागज' नाम के टीवी ड्रामा का निर्देशन भी किया। आशा पारेख को देश का चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से 1992 में नवाजा गया। इसके अलावा आशा पारेख ने 2017 में 'द हिट गर्ल' नाम से अपनी आत्मकथा भी लिखी, जिसमें फिल्म समीक्षक खालिद मोहम्मद उनके सह लेखक थे।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी मानव विकास सूचकांक
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2022 Ka Dada Saheb Phalke Puraskar Kise Mila Hai