ओडिसी शास्त्रीय नृत्य की उत्पत्ति किस राज्य से हुई?

(A) ओडिशा
(B) आंध्र प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) गुजरात

Question Asked : SSC Multi Tasking Exam 2011

Answer : ओडिशा (Odisha)

ओडिसी शास्त्रीय नृत्य की उत्पत्ति ओडिशा (Odisha) राज्य से हुई थी। ओडिसी जिसे उड़ीसी भी कहा जाता है भारत के 8 प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों में से एक है। इसका विकास भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में हुआ। यह पुरातात्विक सबूतों के आधार पर भारत का सबसे पुराना जीवंत नृत्य रूप है। अद्यतन काल में गुरु केलुचरण महापात्र ने इसका पुनर्विस्तार किया। इसका जन्म मन्दिर में नृत्य करने वाली देवदासियों के नृत्य से हुआ था। ओडिसी नृत्य का उल्लेख शिलालेखों में मिलता है। इसे ब्रह्मेश्वर मन्दिर के शिलालेखों में दर्शाया गया है।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Odissi Shastriya Nrtya