कर्क राशि का स्वामी कौन है?

(A) स्वामी चंद्रमा
(B) स्वामी शनि
(C) स्वामी मंगल
(D) स्वामी गुरु

kark rashi

Answer : स्वामी चंद्रमा

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। अत: चंद्रमा का प्रिय दिन सोमवार बताया गया है। अत: कर्क राशि के लोगों को हर सोमवार शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही, चंद्र से संबंधित किसी वस्तु जैसे दूध का दान करना चाहिए। बतादें कि ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियाँ बताई गयी हैं और इन राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग हैं। जबकि नौ ग्रह नवग्रह होते है। कौनसा ग्रह किस राशि को संचालित करता है। अपनी नाम राशि के अनुसार आपको देवता की पूजा भी करनी चाहिए जिससे आपका ग्रह स्वामी प्रसन्न हो।

राशि और उनके स्वामी
मेष राशि : मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है।
वृषभ राशि : इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को बताया गया है।
मिथुन राशि : बुध ग्रह इस राशी का स्वामी है।
कर्क राशि : इस राशि का स्वामी चन्द्र देवता है।
सिंह राशि : सूर्य को सिंह राशि का स्वामी बताया गया है।
कन्या राशि : इस ग्रह का स्वामित्व बुध ग्रह के अधीन है।
तुला राशि : तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है।
वृश्चिक राशि : इस राशि के देवता मंगल है।
धनु राशि : धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह को बताया गया है।
मकर राशि : इस राशि के देवता शनि देव को बताया गया है।
कुंभ राशि : शनि इस राशि के स्वामी है।
मीन राशि : स्वामी बृहस्पति ग्रह है।
Tags : कर्क राशि
Related Questions
Web Title : Kark Rashi Ka Swami Kon Hai