चंद्रगुप्त प्रथम की पत्नी का नाम क्या था?

(A) दुर्धरा
(B) कुमारदेवी
(C) कार्नेलिया हेलेना
(D) चंद्र नंदिनी

Answer : कुमारदेवी

Explanation : चंद्रगुप्त प्रथम की पत्नी का नाम कुमारदेवी था। वह लिच्छवी की राजकुमारी थी। चंद्रगुप्त ने अपने सिक्के पर कुमारदेवी का नाम भी खुदवाया था। चंद्रगुप्त प्रथम गुप्तवंश का वास्तविक संस्थापक था। इसने 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण की थी। इसके राज्यारोहण की तिथि 319 ई. गुप्त संवत् का आरम्भ माना जाता है। वायुपुराण में अप्रत्यक्ष रूप से इसकी राज्य सीमा का उल्लेख है। इसका साम्राज्य आधुनिक बिहार तथा उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था।
Related Questions
Web Title : Chandragupta Pratham Ki Patni Ka Naam Kya Tha