गॉन्डोफर्नीज किस राजवंश का शासक था?

(A) शक
(B) पहलव
(C) कुषाण
(D) कण्व

Answer : पहलव

Explanation : गॉन्डोफर्नीज पहलव राजवंश का शासक था। गॉन्डोफर्नीज (पहली शताब्दी सामान्य संवत), हेरात, काबुल और गांधार (वर्तमान अफगानिस्तान व पाकिस्तान) में शासन करने वाले हिन्द-पहलव (भारतीयपार्थियन) राजा थे। गॉन्डोफर्नीज का प्रथम साक्ष्य अप्रामाणिक 'एक्टस ऑफ टॉमस दि एपोसल' के जरिए मिलता है, जिसमें कहा गया है, कि संत टॉमस गॉन्डोफर्नीज के दरबार में गए, जहां उन्हें शाही महल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। लेकिन निर्माण के लिए दी गयी राशि को लोक कल्याण में खर्च करने के कारण उन्हें बंदी बना लिया गया। अंततः सत्य का ज्ञान होने पर गॉन्डोफर्नीज ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। तख्त-एबही (पेशावर के निकट) के अभिलेख के अनुसार गॉन्डोफर्नीज ने कम से कम 26 वर्षों तक शासन किया, जो संभवतः 19 से 45 ईस्वी तक रहा।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gondophernes Kis Rajvansh Ka Shasak Tha