आम के पेड़ की उम्र कितनी होती है?

Answer : 250 से अधिक प्रकार के

Explanation : आम के पेड़ की उम्र 80 से 90 साल तक होती है। लेकिन देश में कई वृक्ष 200 साल से भी अधिक पुराने हैं। आम का पौधे लगाने के लिए जुलाई-अगस्त का महीना उपयुक्त होता है। पौधों के बीच 10 मीटर की दूरी रखना चाहिए। इसके लिए 50 सेंटीमीटर व्यास वाला करीब एक मीटर गहरा गड्ढा मई माह में खोदें। उसमें लगभग 30 से 40 किलोग्राम गोबर की खाद मिट्टी में मिला कर भर दें। इसमें करीब 100 ग्राम क्लोरोपायरी फोर्स पाउडर मिलाएं। इसके बाद पौधे को रोपें। लोग घर के आंगन में या लॉन में भी इसका पौधा रोपना चाहते हैं तो बौने किस्म, मसलन आम्रपाली, अरुणिका व अंबिका प्रजाति के पौधे लगा सकते हैं। वैसे तो आम के बाग कहीं भी लगाए जा सकते हैं, लेकिन जहां अच्छी वर्षा और सूखी गर्मी वाली जलवायु होती है, वह इसके लिए सबसे मुफीद मानी जाती है। इसके लिए 23 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड वाला तापमान उत्तम माना जाता है।
Related Questions
Web Title : Aam Ke Ped Ki Umar Kitni Hoti Hai