अफगानिस्तान की नई सरकार को सबसे पहले किस देश ने मान्यता दी?

(A) चीन
(B) ईरान
(C) रूस
(D) पाकिस्तान

Answer : रूस

Explanation : अफगानिस्तान की नई सरकार को सबसे पहले रूस देश ने मान्यता दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 31 मार्च 2022 को बताया कि रूस के विदेश मंत्रालय ने फरवरी 2022 में मास्को में तैनात हुए तालिबानी सरकार के पहले राजदूत को उनके देश ने मान्यता दे दी है। इस तरह रूस पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अफगानिस्तान को मान्यता दे दी है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यह जानकारी अपने सहयोगी देशों चीन, ईरान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान से साझा भी की है। रूस के अनुसार तालिबान सरकार ने क्षेत्र के अन्य देशों के साथ आर्थिक सहयोग में सुधार किया है। इससे इस देश में रुचि बढ़ती है। इन संपर्को से अफगानिस्तान के नए प्रशासन को अंतराष्ट्रीय मान्यता मिलने का रास्ता खुलता है। बता दे कि 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद से तालिबान अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल करने को छटपटा रहा था।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Afghanistan Ki Nayi Sarkar Ko Sabse Pehle Kis Desh Ne Manyata Di