अजंता व एलोरा की गुफाएं किस नगर में स्थित है?

(A) नासिक
(B) मुंबई
(C) औरंगाबाद
(D) पुणे

Question Asked : [MPPSC (Pre) GS Ist 1998]

Answer : औरंगाबाद

पश्चिमी भारत में प्राचीनतम शैलकृत गुफाएं (चैत्यगृह या गुहा मंदिर) महाराष्ट्र के अजंता, भाजा एवं कोंडने में स्थित है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता से प्राप्त कुल 29 गुफाओं में से 6 गुफाएं (गुफा संख्या - 9, 10 (चैत्यगृह) 8, 12, 13, 15) (विहार) द्वितीय शताब्दी ई पू से प्रथम शताब्दी ईसवी के बीच वाकाटकों के समय, गुफा संख्या-16 एवं 17 पांचवीं शताब्दी ईसवी में गुप्तों के समय तथा गुफा संख्या 1 एवं 2 गुप्तोत्तर काल में निर्मित की गई। बौद्ध धर्म से संबंधित इन विश्व प्रसिद्ध गुफाओं में गुप्तकाल में निर्मित गुफा संख्या 16 में उत्कीर्ण 'मरणासन्न' राजकुमारी का चित्र तथा गुफा संख्या 17 में उत्कीर्ण 'माता और शिशु' का चित्र कला की दृष्टि से सर्वोत्कृष्ट है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित 'भाजा' में द्वितीय शताब्दी ई पू में निर्मित की गई कुल 22 गुफाएं हैं, जिनमें चैत्यगृह, विहार एवं स्तूप सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त कोंडने से भी प्रथम शताब्दी ईसवी के प्रारंभ में निर्मित एक विशाल चैत्यगृह एवं 3 बौद्ध विहार मिलते हैं। ज्ञातव्य है कि एलोरा (औरंगाबाद-महाराष्ट्र) की शैलकृत गुफाएं राष्ट्रकूटों के समय 7वीं से 9वीं शताब्दी के बीच बनाई गई जो जैन, बौद्ध एवं हिदू तीनों धर्मों से संबंधित है। जबकि पीतलखोरा (औरंगाबाद-महाराष्ट्र), की गुफाएं भी द्वितीय शताब्दी ई पू में निर्मित मानी जाती है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ajanta Va Ellora Ki Gufayen Kis Nagar Mein Sthit Hai