रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?

(A) रामकृष्ण परमहंस
(B) स्वामी विवेकानन्द
(C) रविंद्रनाथ टैगोर
(D) भूपेंद्रनाथ दत्ता

Swami Vivekananda

Answer : स्वामी विवेकानन्द

Explanation : रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने 1 मई, 1897 को की थी, जो रामकृष्ण परमहंस के परम् शिष्य थे। इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट बेलूर मठ में है। इस मिशन की स्थापना के केंद्र में वेदांत दर्शन का प्रचार-प्रसार है। रामकृष्ण मिशन दूसरों की सेवा और परोपकार को कर्म योग मानते है। स्वामी विवेकानन्द ने अप्रैल 1886 में गया की यात्रा की, इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न समय पर भागलपुर, देवघर, बोधगया आदि जगहों की यात्रा भी की। जतिन्द्रनाथ मुखर्जी, राजेश्वर ओझा, रख्ता राम और मथुरा प्रसाद इस संस्था से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व हैं। बिहार में इसकी प्रथम शाखा 1920 में जमशेदपुर (वर्तमान झारखंड) में खोली गई। इसके पश्चात पटना और देवघर में इसकी शाखाएं 1922 में खोली गई। आध्यात्म और शिक्षा के अधिक से अधिक लोगों तक प्रसार में इस संस्था ने विशेष योगदान दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramakrishna Mission Ki Sthapna Kisne Ki Thi