अकबर द्वितीय किसके पुत्र थे?

(A) जहांदारशाह
(B) अलीगौहर
(C) अजीजुद्दीन
(D) शाहआलम द्वितीय

Answer : शाहआलम द्वितीय

Explanation : अकबर द्वितीय शाहआलम द्वितीय के पुत्र थे। शाहआलम द्वितीय का मूल नाम शाहज़ादा अलीगौहर था। शाहआलम द्वितीय की मृत्यु के बाद उसका पुत्र अकबर द्वितीय (1806-37 ई.) मुगल बादशाह बना। यह भी अंग्रेज़ों का पेंशनभोगी बना रहा। अकबर द्वितीय अंग्रेज़ों के संरक्षण में बनने वाला प्रथम मुगल बादशाह था, इसके समय में बादशाहत मात्र लाल किले तक सिमट कर रह गई। अकबर द्वितीय ने राममोहन राय को राजा की उपाधि दी तथा उन्हें अपनी पैरवी के लिए इंग्लैंड भेजा था। इसी के समय में 1835 ई. में मुगलों के सिक्के बंद हो गए। अकबर द्वितीय की मृत्यु 1837 ई. में हो गई थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akbar Dwitiya Kiske Putra The