मुगल साम्राज्य का पतन कब हुआ था?

(A) वर्ष 1739
(B) वर्ष 1655
(C) वर्ष 1707
(D) वर्ष 1862

Answer : वर्ष 1707

Explanation : मुगल साम्राज्य का पतन वर्ष 1707 में हुआ था। क्योंकि इसके पतन की प्रक्रिया औरंगजेब की मृत्यु के साथ ही शुरू हो गई थी। औरंगज़ेब की नीतियों तथा उसके बाद के शासकों की असफलता ने पतन को अवश्यम्भावी बनाया। इतिहासकारों का मुगल साम्राज्य के पतन को लेकर दो मत हैं। पहले मत का मानना है कि औरंगज़ेब अपनी नीतियोंधार्मिक, राजपूत, दक्कन आदि के कारण मुगल साम्राज्य के पतन के लिए जिम्मेदार है। जबकि दूसरे मत का के अनुसार मुगल साम्राज्य के पतन को लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया का परिणाम माना है। इस वर्ग के इतिहासकारों का मानना है कि मनसबदारी व्यवस्था की कमियां तथा जागीरदारी का संकट मुगल साम्राज्य के पतन के मुख्य कारण रहे।

संक्षेप में कहे तो मुगल साम्राज्य का पतन किसी एक नहीं, बल्कि कई कारणों से हुआ; जैसे-जागीरदारी व्यवस्था के संकट, एक स्थिर केंद्रीय प्रशासन का अभाव; औरंगज़ेब की धार्मिक असहिष्णुता की नीति; दक्कन सैन्य अभियानों में व्यापक मात्रा में धन और जन की हानि; वंशानुगत तानाशाही; अयोग्य उत्तराधिकारी मनसबदारी व्यवस्था की खामियां; तकनीकी एवं प्रौद्योगिकीय पिछड़ेपन; सैन्य दुर्बलता तथा विदेशी आक्रमण के संदर्भ में समझा जा सकता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mughal Samrajya Ka Patan Kab Hua Tha