चंपारण सत्याग्रह का संबंध किस राज्य से है?

(A) महाराष्ट्र
(B) गुजरात
(C) पंजाब
(D) बिहार

Answer : बिहार

Explanation : चंपारण सत्याग्रह का संबंध बिहार राज्य से है। जो एक किसान विद्रोह था और भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान शुरू हुआ था।चंपारण सत्याग्रह (Champaran Satyagraha) की शुरुआत गांधीजी द्वारा बिहार राज्य के चंपारण से की गई थी। चंपारण में नील किसानों की दुर्दशा के कारण स्थानीय नेता राजकुमार शुक्ल के निमंत्रण पर गांधीजी अप्रैल, 1917 में यहां पहुंचे। चंपारण में अंग्रेज नील जमींदारों ने किसानों के साथ तिनकठिया प्रणाली के तहत कृषि क्षेत्र के 3/20 हिस्से पर नील की कृषि को करना अनिवार्य कर दिया था। इस शोषणपूर्ण नीति को समाप्त करने के लिए गांधीजी ने यहां 'सत्याग्रह' का पहला प्रयोग किया। इसलिए चंपारण सत्याग्रह को महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया भारत का पहला सविनय अवज्ञा आंदोलन भी माना जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Champaran Satyagraha Ka Sambandh Kis Rajya Se Hai