अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन 1919 के अध्यक्ष कौन थे?

(A) महात्मा गांधी
(B) मुहम्मद अली जिन्ना
(C) मौलाना शौकत अली
(D) मोती लाल नेहरू

Question Asked : UPPSC 1993

Answer : महात्मा गांधी

अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन 1919 के अध्यक्ष महात्मा गांधी थे। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री लॉयड जॉर्ज ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान यह घोषणा की थी कि तुर्की की अखंडता बरकरार रखी जाएगी परंतु 1918 की युद्ध विराम संधि में तुर्की का बंटवारा कर दिया गया। जिसके विरोध में 1918—19 में भारतीय मुसलमानों (अली बंधु, शौकत अली व मुहम्मद अली) में खिलाफत आंदोलन ने जोर पकड़ा। मौलाना आजाद, हकीम अजमल खां तथा हसरत मोहानी के नेतृत्व में सिंतबर, 1919 में एक खिलाफत समिति ​गठित की गई। गांधीजी ने खिलाफत आंदोलन का समर्थन किया। नवंबर 1919 में दिल्ली में हुए ऑल इंडिया खिलाफत सम्मेलन का अध्यक्ष गांधी जी को चुना गया। इन्होंने खिलाफत के प्रश्न पर असहयोग आंदोलन आरंभ करने की धमकी दी और 1920 में खिलाफत के समर्थन में असहयो आंदोलन आरंभ कर दिया।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akhil Bhartiya Khilafat Sammelan 1919 Ke Adhyaksh Kaun The