अमेरिका की खोज किसने की?
(A) वास्को-डि-गामा
(B) क्रिस्टोफ़र कोलम्बस
(C) कैप्टेन कुक
(D) अमुंदसेन
Answer : क्रिस्टोफ़र कोलम्बस
Explanation : उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने भारत खोज के धोखे में किया था जिसे नई दुनिया नाम दिया। इसका अमेरिका नाम इटली के नाविक अमेरिकगो के नाम पर पड़ा। बता दे कि क्रिस्टोफर कोलंबस का जन्म 1451 में जिनोआ में हुआ था. उसके पिता जुलाहे थे. बचपन में कोलंबस अपने पिता के काम में मदद किया करता था। बाद में जाकर उसे समुद्री यात्राओं का चस्का लग गया और इसी को उसने अपना रोजगार बना लिया। इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1492 में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। 3 अगस्त 1492 को क्रिस्टोफर कोलंबस भारत की खोज पर निकला और गलती से उसने अमेरिकी द्वीप खोज लिए थे। कोलंबस ने अमेरिकी द्वीपों को ही भारत मान लिया और उसे इंडीज का नाम दे दिया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams