अमेरिकी गृह युद्ध के फलस्वरूप किसका अंत हुआ?

(A) दास प्रथा
(B) जमींदारी
(C) राजतंत्र
(D) रंगभेद

Answer : दास प्रथा

Explanation : अमेरिकी गृह युद्ध के फलस्वरूप दास प्रथा का अंत हुआ। अमेरिका ने दास-व्यापार पर 1808 ई. में प्रतिबंध लगाया। पूर्णरूप से दास प्रथा का अन्मूलन अब्राहम लिंकन ने 1863 ई. में किया। आापको बता दे कि अमेरिकी गृह-युद्ध की शुरूआत 1861 में हुई थी और इसका अंत 1865 में हुआ। चार साल लंबे चले गृहयुद्ध में अमेरिका को भारी जन हानि का सामना करना पड़ा। लगभग 7 लाख 50 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह युद्ध यूनियन आर्मी द्वारा दक्षिण के लोगों के खिलाफ लड़ा गया था। दक्षिणी प्रदेश के लोग जो कि दास प्रथा के समर्थक थे इसको कायम रखने के लिए युद्ध लड़ रहे थे। इस युद्ध का अंत दक्षिणी लोगों के समर्पण के बाद संभव हो सका, और इसी के साथ दास प्रथा का भी अंत कर दिया गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ameriki Grah Yudh Ke Falswaroop Kiska Ant Hua