आनंदीबेन पटेल कहां की राज्यपाल है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) गुजरात
(C) मध्य प्रदेश
(D) महाराष्ट्र

Question Asked : Junior Judicial Assistant Group-C Examination 2018

Answer : उत्तर प्रदेश

आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल है। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं आनंदी बेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को राजभवन के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह उत्तर प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की जगह आनंद बेन पटेल को राज्यपाल नियुक्त किया। वहीं आनंदी बेन की जगह लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बतादें कि वर्ष 1988 में आनंदी बेन भाजपा में शामिल हुई थी। शंकर सिंह वाघेला ने जब 1995 में पार्टी से बगावत की। तब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम किया था। 1998 में वह गुजरात कैबिनेट में शामिल हुई। तब उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी 2019 में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Tags : उत्‍तर प्रदेश करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Anandiben Patel Kaha Ki Rajyapal Hai