आनंदीबेन पटेल कौन है?

(A) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल
(B) गुजरात की राज्यपाल
(C) मध्य प्रदेश की राज्यपाल
(D) महाराष्ट्र की राज्यपाल

Question Asked : Junior Judicial Assistant Group-C Examination 2018

Answer : उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल

आनंदीबेन पटेल वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल है। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं आनंदी बेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को राजभवन के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह उत्तर प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं।

आनंदीबेन पटेल (जन्म: 21 नवम्बर 1941) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 1998 से गुजरात की विधायक बनी थी। 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और गुजरात सरकार में सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और वित्त आदि महत्वपूर्ण विभागों की काबीना मंत्री का दायित्व निभा चुकी हैं। 2014 के शीर्ष 100 प्रभावशाली भारतीयों में उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। गुजरात की राजनीति में 'लौह महिला' के रूप में जानी जाती हैं। जनवरी 2017 में मध्यप्रदेश की राज्यपाल नियुक्त हुई थी।
Tags : उत्‍तर प्रदेश करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Anandiben Patel Kon Hai