अरावली का सबसे कम विस्तार किस जिले में है?

(A) डूंगरपुर
(B) अजमेर
(C) बांसवाडा
(D) उदयपुर

Answer : अजमेर

Explanation : अरावली का सबसे कम विस्तार अजमेर जिले में है। अरावली विश्व की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है जो राज्य में उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तक फैली है। ये पर्वत श्रेणियाँ उत्तर में दिल्ली से प्रारम्भ होकर गुजरात में पालनपुर तक लगभग 692 किमी. की लंबाई में विस्तृत है। अरावली पर्वत को राजस्थान में तीन प्रमुख उप-प्रदेशों में विभक्त किया जाता है, ये हैं– दक्षिणी अरावली प्रदेश, मध्य अरावली प्रदेश औरउत्तरी अरावली प्रदेश। इसमें मध्य अरावली प्रदेश में यह मुख्यतः अजमेर जिले में फैला है। इस क्षेत्र में पर्वत श्रेणियों के साथ संकीर्ण घाटियाँ और समतल स्थल भी स्थित है। अजमेर के दक्षिण-पश्चिम भाग में तारागढ़ (870 मीटर) और पश्चिम में सर्पिलाकार पर्वत श्रेणियाँ नाग पहाड (795 मीटर) कहलाती हैं। ब्यावर तहसील में अरावली श्रेणियों के चार दर्रे स्थित हैं, जिनके नाम हैं-बर, परवेरिया और शिवपुर घाट, सूरा घाट दर्रा और देबारी।
Tags : राजस्थान प्रश्नोत्तरी राजस्थान भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aravali Ka Sabse Kam Vistar Kis Jile Mein Hai