अशोक चक्र पाने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?

(A) नीरजा भनोट
(B) साक्षी मलिक
(C) संजना ठाकुर
(D) एम. विजयालक्ष्मी

Question Asked : SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2017

Answer : नीरजा भनोट

Explanation : अशोक चक्र पाने वाली प्रथम भारतीय महिला नीरजा भनोट थी। अशोक चक्र शांतिकाल में बहादुरी के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। सितंबर 1986 में मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे पैन एम फ्लाइट 73 के अपह्रत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए नीरजा भनोट 22 वर्ष की उम्र में आतंकवादियों के गोलियों की शिकार हुई। भारत सरकार ने उनके इस वीरता के लिए 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया। यह पदक प्राप्त करने वाली वह पहली महिला और सबसे कम आयु की नागरिक हैं। पाकिस्तान ने उन्हें 'तमगा-ए-इंसानियत' से नवाजा है।

बता दे कि अशोक चक्र पुरस्कार की स्थापना 4 जनवरी, 1952 को हुई थी, लेकिन 15 अगस्त, 1947 से ही इसे प्रभावी माना गया है। यह पुरस्कार तीनों सेनाओं, केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, अन्य पुलिस बलों अथवा आम नागरिकों को भी दिया जा सकता है। यह पुरस्कार शौर्य प्रदर्शन में उल्लेखनीय भूमिका निबाहने वाले बहादुरकर्मी को प्रदान किया जाता है। इसमें अलंकरण ही प्रदान किया जाता है।
Tags : अशोक चक्र प्रथम महिला
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ashok Chakra Pane Wali Pratham Bhartiya Mahila Kaun Thi