अशोक वृक्ष की ऊंचाई कितनी होती है?

Answer : 25 से 30 फुट

Explanation : अशोक वृक्ष की ऊंचाई 25 से 30 फुट तक होती है। जबकि इसकी फली 8-9 इंच लंबी होती है। अशोक का अर्थ होता है पवित्र और लाभकारी। यही गुण इस वृक्ष में भी हैं। यह उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष भी है। ताम्र वर्ण के नए पत्ताें के कारण इसे ताम्रपल्लव तो लाल रंग के पुष्पों के कारण हेमपुष्पा भी कहते हैं। घर के बाहर उत्तर दिशा में लगा अशोक का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। खासतौर पर स्त्रियों से संबंधित रोगों में इसका पंचांग बहुपयोगी है। कोरोना काल में सर्वाधिक बात रोग प्रतिरोधक क्षमता की हो रही है। अशोक के पेड़ में फ्लेवोनायड्स पाए जाते हैं। इसकी मौजूदगी इसे एंटीमाइक्रोबियल बनाती है। इसलिए यह बैक्टीरिया का संक्रमण दूर करने में उपयोगी है। इसमें हल्की मात्र में स्टेरायड भी पाया जाता है।
Related Questions
Web Title : Ashok Vriksh Ki Unchai Kitni Hoti Hai