बहमनी राज्य की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) 1336
(B) 1338
(C) 1347
(D) 1361
Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2005]
दक्षिण में बहमनी राज्य और राजवंश का आरंभ दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद तुगलक (1325-52 ई.) के एक अधिकारी हसन (उपनाम जफरशाह) ने 1347 ई. में किया था। हसन अपने को फारस के वी योद्धा बहमन का वंशज मानता था, इसीलिए उसका वंश बहमनी कहलाने लगा। तख्त पर बैठने के बाद हसन ने अलाउद्दीन बहमनशाह का खिताब धारण किया और अपनी राजधानी कुलबर्ग अथवा गुलबर्गा में बनाई। उसने 11 वर्ष (1347-58 ई.) तक शासन किया। ज्ञातव्य है कि कलीमुल्लाह बहमनी राज्य का अंतिम शासक था। बहमनी राज्य के पतन के बाद दक्कन में 5 स्वतंत्र राज्यों का उदय हुआ — बीदर, बरार, बीजापुर, अहमदनगर तथा गोलकुंडा।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams