भारत का पहला ISO सर्टिफाइड थाना किस राज्य में है?

(A) नागालैंड
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) मध्य प्रदेश
(D) नई दिल्ली

Answer : नागालैंड

Explanation : भारत का पहला ISO सर्टिफाइड थाना नागालैंड राज्य में है। नागालैंड राज्य की राजधानी कोहिमा के नॉर्थ (उत्तर) पुलिस स्टेशन को गुणवत्ता प्रबन्धन प्रणाली के लिए 24 नवंबर, 2020 को ISO9001 : 2015 सर्टिफिकेशन (प्रमाण-पत्र) प्रदान किया गया। यह नागालैंड का पहला ISO (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डडाइजेशन) सर्टिफाइड थाना बन गया है। शिकायतों का निराकरण, समय पर FIR, प्रलेखन, अपराधियों को पकड़ने में तत्परता और सतर्कता, थाने के साभी मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड करना, ऑनलाइन ऑडिटिंग और थाने के सभी रिकॉर्ड कंप्यूटराइज्ड होने पर कोतवाली थाने को ISO ने सर्टिफिकेट जारी किया है।

कोहिमा नॉर्थ (उत्तर) पुलिस स्टेशन को वर्ष 1933 में अंग्रेजों द्वारा नागा हिल्स जिले के पहले पुलिस स्टेशन के रूप में स्थापित किया गया था। 87 वर्षीय कोहिमा का यह पुलिस स्टेशन गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO9001 प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला स्टेशन हो गया है। नॉर्थ (उत्तर) पुलिस पुलिस स्टेशन, कोहिमा कुल 1 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और 88 पुलिस कर्मियों द्वारा संचालित है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर इस थाने को नवीनतम ISO प्रमाण-पत्र जारी हुआ है।

ISO9001 एक मानक प्रबंधन प्रणाली के लिए आवश्यकताओं को निर्दिष्ट करने वाला अंतर्राष्ट्रीय मानक है। यह ISO9001 श्रृंखला में सबसे लोकप्रिय मानक है और श्रृंखला में एकमात्र मानक है जिसे संगठन प्रमाणित कर सकते हैं।
Tags : नागालैंड
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Pahla Iso Certified Thana Kis Rajya Mein Hai