भारत का सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य कौनसा है?

(A) आंध्र प्रदेश
(B) गुजरात
(C) तमिलनाडु
(D) केरल

Question Asked : Uttar Pradesh RO/ARO Exam 2016

Answer : गुजरात

Explanation : भारत का सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है। गुजरात का 1214.7 किलोमीटर लंबा समुद्र तट, जो देश की कुल मुख्य भूमि के तट का लगभग 23% है। यह सबसे लंबा समद्री किनारे वाला राज्य है। भारत के समुद्र तट की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। इसमें से मुख्य भूमि की तटीय रेखा की लंबाई 5422.6 किलोमीटर है जबकि द्वीप प्रदेशों की तटीय रेखा की लंबाई 2094 किलोमीटर है। तटीय क्षेत्र वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन और दीव, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल हैं। समुद्र तट वाले द्वीप प्रदेश हैं - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप द्वीप समूह।
Tags : भारत का भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Lambi Tatrekha Vala Rajya Kaunsa Hai