भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?

(A) भारत का मुख्य न्यायाधीश
(B) राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति से भारत का मुख्य न्यायाधीश
(C) राष्ट्रपति
(D) भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति

Question Asked : UPPSC 2000

Answer : राष्ट्रपति

भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। जब भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो या जब मुख्य न्यायाधीश अपने पद के कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हो तब न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों में से ऐसा एक न्यायाधीश जिसे राष्ट्रपति इस प्रयोजन के लिए नियुक्त करे, उसके पद के कर्तव्यों का पालन करेगा। भारत गणराज्य में अब तक कुल 46 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है। न्यायमूर्ति श्री एच जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे तथा वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रंजन गोगोई हैं।
Tags : भारतीय राजव्यवस्था राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Karyavahak Mukhya Nyayadhish Ki Niyukti Kaun Karta Hai