भारत सरकार का मुख्य विधि परामर्शदाता कौन है?

(A) सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया
(B) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(C) सचिव विधि मंत्रालय
(D) अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया

Question Asked : UPPSC 1995

Answer : अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया

भारत सरकार के मुख्य ​विधिक सलाहकार अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया यानि महान्यायवादी होता है, जबकि सॉलिसिटर जनरल उसका सहायक होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76(1) में बताया गया है कि भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति भारतीय राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। महान्यायवादी नियुक्त होने किए लिए, व्यक्ति को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश होने की योग्यता होने अवश्यक है। महान्यायवादी सर्वप्रथम भारत सरकार का विधि अधिकारी होता है। संविधान महान्यायवादी को निश्चित पदाअवधि प्रदान नहीं करता है। इसलिए वह राष्ट्रपति की मर्ज़ी के अनुसार ही कार्यरत रहता है। उसे किसी भी समय राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।महान्यायवादी वही पारिश्रमिक प्राप्त करता है जो राष्ट्रपति निर्धारित करता है। भारत के महान्यायवादी के मुख कर्तव्य- (1) कानूनी मामलों पर भारत सरकार को सलाह देना, (2) राष्ट्रपति द्वार आवंटित किये गए या दिए गए कानूनी कर्तव्यों का निर्वाह करना और (3) संविधान या अन्य कानून द्वारा उस पर सौंपे गए कृत्यों का निर्वहन करना है।
Tags : भारतीय राजव्यवस्था राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Sarkar Ka Mukhya Vidhi Paramarsh Data Kon Hai