भारत के प्रथम गृह मंत्री कौन थे?

(A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल
(C) जॉन मथाई
(D) जवाहर लाल नेहरू

Answer : सरदार वल्लभभाई पटेल

Explanation : भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री भी रहे चुके है। वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ। वे खेड़ा जिले के कारमसद में रहने वाले झावेर भाई और लाडबा पटेल की चौथी संतान थे। गृहमंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय बिना खून बहाए करके दिखाया। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए उन्हे भारत का 'लौहपुरुष' के रूप में जाना जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह, सूचना तथा रियासत विभाग के मंत्री भी थे। उनका 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में निधन हुआ। वे नवीन भारत के निर्माता, राष्‍ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी और भारतीय जनमानस अर्थात् किसान की आत्मा थे। अपने रणनीतिक कौशल, राजनीतिक दक्षता और अदम्य इच्छा-शक्‍ति के बल पर भारत को एक नई पहचान देने वाले पटेल को 41 वर्ष बाद 1991 में भारत के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान भारतरत्न से नवाजा गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Pratham Grah Mantri Kaun The