भारत की क्रेटर झील का क्या नाम है?

(A) लोनार
(B) सांभर
(C) चिल्का
(D) वेंबनाद

Answer : लोनार

Explanation : भारत की क्रेटर झील लोनार एवं पुष्कर झील है। ज्वालामुखी क्रिया के बाद बने क्रेटर (गर्त-मुख) में जल भर जाने के फलस्वरूप जिस झील का निर्माण होता है उसे क्रेटर झील कहते हैं। उदाहरण स्वरूप भारत की लोनार एवं पुष्कर झील, बोलीविया की टिटिकाका झील। इस प्रकार की झीलें जीवित या मृत ज्वालामुखी दोनों में बन सकती हैं। आम तौर से इनमे पानी वर्षा या हिमपात से भरता है। उत्तरी सुमात्रा की टोबा झील विश्व की विशालतम क्रेटर झीलों में से एक है। सांभर झील भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर नगर के समीप स्थित है। यह लवण जल अर्थात 'खारे पानी' की झील है। चिल्का झील उड़ीसा प्रदेश के समुद्री अप्रवाही जल में बनी एक झील है। यह भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। केरल में स्थित वेबनाद झील एक तरह की बैकवाटर झील या कयाल है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Crater Jheel Ka Kya Naam Hai