भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थी?

(A) आर.एम. निकम
(B) एस.के. बेदी
(C) बी.एस. रमादेवी
(D) जी.डी. दास

Answer : बी.एस. रमादेवी

Explanation : भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त बी.एस. रमादेवी थी। वह 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक भारत की मुख्य चुनाव आयुक्त रहीं। वी.एस. रमादेवी (1934-2013 ई.) ऐसी पहली महिला थीं जिन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला। उनके बाद टी.एन. शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त बने। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के चेब्रोलु में उकना जन्म हुआ था। उन्होंने एलूरू से शिक्षा प्राप्त की। एमए और एलएलबी करने के बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में अपने आप को वकील के रूप में पंजीकृत करवाया। वो 26 जुलाई 1997 से 1 दिसंबर 1999 तक हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल रही और 2 दिसम्बर 1999 से 20 अगस्त, 2002 तक कर्नाटक की राज्यपाल रहीं। उनका 17 अप्रैल, 2013 को कर्नाटक में ही निधन हो गया।
Tags : चुनाव आयोग राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pehli Mahila Mukhya Chunav Aayukt Kaun Thi