भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन है?

(A) सुचेता कृपलानी
(B) प्रतिभा पाटिल
(C) इंदिरा गाँधी
(D) सरोजिनी नायडू

sucheta-kriplani

Answer : सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani)

Explanation : भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी है। 1963 से 1967 तक वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं। वर्ष 1963 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने से पहले वह लगातार दो बार लोकसभा के लिए चुनी गईं। उनके मुख्यमंत्री काल के दौरान राज्य के कर्मचारियों ने लगातार 62 दिनों तक हड़ताल जारी रखी, लेकिन वह कर्मचारी नेताओं से सुलह को तभी तैयार हुईं, जब उनके रुख़ में नरमी आई। जबकि सुचेता के पति आचार्य कृपलानी खुद समाजवादी थे। सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून, 1908 को भारत के हरियाणा राज्य के अंबाला शहर में हुआ। उनकी शिक्षा लाहौर और दिल्ली में हुई थी। सुचेता कृपलानी उन चंद महिलाओं में शामिल थीं, जिन्होंने महात्मा गांधी के क़रीब रहकर देश की आज़ादी की नींव रखी। आज़ादी के आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्हें जेल की सज़ा हुई। 1946 में वह संविधान सभा की सदस्य चुनी गईं। 1948 से 1960 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव रही थीं।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pratham Mahila Mukhyamantri Kaun Hai