भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन है?

(A) सरोजिनी नायडू
(B) सुचेता कृपलानी
(C) इंदिरा गांधी
(D) प्रतिभा पाटिल

sarojini-naidu

Answer : सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)

Explanation : भारत की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू है। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 तक उत्तर प्रदेश का शासन किया। वही उनकी बेटी पद्मजा नायडू पश्चिम बंगाल में 11 साल के कार्यकाल के साथ सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली राज्यपाल हैं।सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय था, जो एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। 'भारत कोकिला' के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती सरोजिनी नायडू की महात्मा गांधी से प्रथम मुलाकात 1914 में लंदन में हुई और गांधी जी के व्यक्तित्व ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। दक्षिण अफ्रीका में वे गांधीजी की सहयोगी रहीं। वे गोपालकृष्ण गोखले को अपना 'राजनीतिक पिता' मानती थीं। उनके विनोदी स्वभाव के कारण उन्हें 'गांधी जी के लघु दरबार में विदूषक' कहा जाता था।

सरोजिनी नायडू एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ वे अच्छी लेखिका भी थीं। सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने 1300 पंक्तियों की कविता 'द लेडी ऑफ लेक' लिखी थी। फारसी भाषा में एक नाटक 'मेहर मुनीर' लिखा। 'द बर्ड ऑफ टाइम', 'द ब्रोकन विंग', 'नीलांबुज', ट्रेवलर्स सांग', उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं। सरोजिनी नायडू का निधन 2 मार्च 1949 में हुआ था।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pratham Mahila Rajyapal Kaun Hai