भारत की सबसे कम सीमा किस देश से लगती हैं?

(A) अफगानिस्तान
(B) पाकिस्तान
(C) बांग्लादेश
(D) नेपाल

Answer : अफगानिस्तान (Afganistan)

Explanation : भारत की सबसे कम सीमा अफगानिस्तान (Afganistan) देश से लगती है, जो केवल 106 किमी लंबी है। जबकि भारत की सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश से 4096 किमी लगती है। अवस्थिति की दृष्टि से पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान तथा पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश भारत के पड़ोसी देश हैं। इसमें चीन की सीमा 3488 किमी, पाकिस्तान 3323​ किमी, नेपाल 1751 किमी, म्यांमार 1643 और भूटान 699 किमी लंबी सीमा है। दक्षिण में पाक जलसंधि और मन्नार की खाड़ी द्वारा यह श्रीलंका से पृथक करता है और आठ डिग्री चैनल इसे मालदीव से पृथक करता है। भारत–अफगानिस्तान और पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा के बीच डूरंड रेखा, भारत–चीन सीमा के बीच मैकमोहन रेखा है। भारत और पाकिस्तान तथा भारत और बांग्लादेश के बीच रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण वर्ष 1947 के विभाजन के परिणामस्वरूप किया गया।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Sabse Kam Seema Kis Desh Se Lagti Hai