चीन की सीमा कितने देशों से लगती है?

(A) 10 देशों से
(B) 11 देशों से
(C) 14 देशों से
(D) 24 देशों से

Answer : 14 देशों से

Explanation : चीन की सीमा 14 देशों से लगती है। चीन की 22 हजार 117 किमी लंबी सीमा से लगने वाले 14 देश हैं–भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, मंगोलिया, रूस, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, भूटान और नेपाल। चीन दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसकी सीमाएं सबसे ज्यादा देशों से मिलती हैं और इन सभी देशों के साथ चीन का किसी न किसी तरह का सीमा विवाद भी चलता रहता है। भारत से जमीनी और समुद्री तथा जापान, वियतनाम और फिलीपींस के साथ समुद्री सीमा को लेकर उसका गहरा विवाद है। पड़ोसी देशों के साथ तो उसका सीमा विवाद है ही, साथ में हजारों किलोमीटर दूर स्थित दूसरे देशों के साथ भी उसका विवादहै। कुल मिलाकर चीन का 23 देशों के साथ विवाद चल रहा है। बता दे कि चीन की जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव 22 लाख से 25 लाख वर्ष पहले आये थे। चीन की राजधानी बीजिंग है और यहाँ के अधिकांश निवासी बौद्ध हैं।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : China Ki Seema Kitne Desho Se Lagti Hai