भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी कौन सी है?

(A) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
(B) बीएसएनएल
(C) रिलायंस इंडस्ट्रीज़
(D) एयरटेल

Answer : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)

Explanation : भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) है। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथा वह दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। विश्व की सबसे मूल्यवान कंपनी ऐपल है। इसके बाद क्रमश:माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर गुरुवार को 2.82 प्रतिशत चढ़कर 2,060.65 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल बाजार मूल्यांकन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से अधिक रहा। आज तक किसी भी भारतीय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं किया है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन शेवरॉन के 170 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से भी अधिक है। यूनिलीवर, ओरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएसपी ग्रुप, रॉयल डच शैल और सॉफ्ट बैंक की रैकिंग भी रिलायंस से नीचे है। एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल है। चीन की अलीबाबा दुनियाभर में सातवें स्थान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस है। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8.14 लाख करोड़ रुपये है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Sabse Mulyavan Company Kaun Si Hai