भारत में समुद्री गाय किस बायो रिजर्व क्षेत्र में पाई जाती है?

(A) नोकरेक
(B) मन्नार की खाड़ी
(C) मानस
(D) सुन्दरबन

Answer : मन्नार की खाड़ी

Explanation : भारत में समुद्री गाय मन्नार की खाड़ी बायो रिजर्व क्षेत्र में पाई जाती हैं। डुगोंग (समुद्री गाय) एक समुद्री स्तनधारी जीव है। ये समुद्री घास खाते हैं तथा किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। मन्नार की खाड़ी के अतिरिक्त ये कच्छ की खाड़ी, पाक की खाड़ी में भी पाए जाते हैं। इनकी कुछ संख्या अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह में भी मिलती है। डुगोंग स्तनधारी प्राणी पूरी तरह शाकाहारी होता है और समुद्र में केवल पत्ते और समुद्री घास जैसी शाकाहारी चीजें ही खाता है। यह प्रार्णी हिंद-प्रशांत महासागर के लगभग 40 देशों में पाया जाता है। इसका शरीर बेलनाकार होता है, आगे के फिन पैडल की तरह और पूंछ डॉल्फिन की तरह होती है। इसकी आयु 70 वर्ष तक होती है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Samudri Gaay Kis Bio Reserve Kshetra Mein Payi Jati Hai