ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत किस देश में स्थित है?

(A) बोत्स्वाना
(B) नामीबिया
(C) दक्षिण अफ्रीका
(D) जाम्बिया

Answer : दक्षिण अफ्रीका

Explanation : ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका देश में स्थित है। यह दक्षिण के अफ्रीका दक्षिण-पूर्वी भाग में विस्तृत है। इसकी सर्वोच्च चोटी थवनाएण्टलेयाना है, जिसकी ऊंचाई 3482 मी है। इस पर्वत की कुल लम्बाई 1290 किमी है। ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत समुद्र तट की ओर एक दीवाल की भाँति खड़ा है। ड्रेकेन्सबर्ग का स्थानीय नाम क्वाथालम्बा है। केप प्रान्त में यह पठार दक्षिण की ओर चबूतरे के रूप में समुद्र तक नीचे उतरता है। इन चबूतरों को कारू कहते हैं। इनमें उत्तरी चबूतरे को महान कारू तथा दक्षिणी चबूतरे को लघू कारू कहते हैं। दक्षिणी-पश्चिमी भाग में कालाहारी का मरूस्थल है। यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित 2000 से 3000 मीटर ऊँची पहाड़ियाँ है। यह लेसोथो से पूर्वी केप तक फैला हुआ है। सबसे ऊँची चोटी 3482 मीटर है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Drakensberg Parvat Kis Desh Mein Sthit Hai