भारत में सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक राज्य कौन सा है?

(A) पंजाब
(B) हरियाणा
(C) उत्तर प्रदेश
(D) बिहार

Answer : उत्तर प्रदेश

Explanation : भारत में सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। गेहूं उपोष्ण कटिबंधीय उपज है। भारत में यह शीतकालीन उपज है। विश्व के गेहूं उत्पादकों में भारत का दूसरा स्थान है। उत्तर प्रदेश भारत के गेहूं क्षेत्र का लगभग 35.5% तथा उत्पादन का 34.5% योगदान देता है। इसका भारत में गेहूं उत्पादन में प्रथम स्थान है। यहां गेहूं का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र गंगा, घाघरा तथा गंगा-यमुना-दोआब है। पंजाब में 21% गेहूं का उत्पादन होता है। यहां गेहूं की प्रति हेक्टेयर उपज सभी राज्यों से अधिक है। हरियाणा में 11% गेहूं का उत्पादन होता है। यहां रोहतक, अम्बाला, करनाल, जींद, हिसार, व गुड़गांव जिलो में गेहूं अधिक उत्पन्न होता है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Sarvadhik Gehu Utpadak Rajya Kaun Sa Hai