भारतीय खनिज पदार्थों का भंडार किसे कहा जाता है?

(A) छोटानागपुर का पठार
(B) बुन्देलखण्ड का पठार
(C) मालवा का पठार
(D) बघेलखण्ड पठार

Answer : छोटानागपुर का पठार

Explanation : भारतीय खनिज पदार्थों का भंडार छोटानागपुर का पठार को कहा जाता है। खजिन संसाधन की दृष्टि से झारखंड भारत का सबसे संपन्न राज्य है। भारत का लगभग 40 प्रतिशत खनिज झारखंड में पाया जाता है। खनिज पदार्थों की प्रचुरता के कारण ही झारखंड को भारत का रूर कहा जाता है। यहाँ के आर्कियन, धारवाड़ और गोंडवाना कालीन चट्टानी क्षेत्रों में प्रकृति ने विपु संपदा एकत्र कर दी है। यद्यपि यह संपूर्ण राज्य में समान रूप से नहीं है। वितरण की असमानता के आधार पर इसे तीन भागों में बाँटा जा गया है– दक्षिण में धात्विक प्रधान खनिज पट्टी, मध्य में ईंधन खनिज प्रधान पट्टी और उत्तर में अधात्विक खनिज प्रधान पट्टी। ये तीनों खनिज पट्टियाँ पश्चिम से पूर्व तक फैली हैं। झारखंड की खनिज पट्टी से भारत में प्राप्त कुल खनिज का 40 प्रतिशत पाया जाता है।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Khanij Padarth Ka Bhandar Kise Kaha Jata Hai