भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ पर हुआ था?

(A) बंबई
(B) कलकत्ता
(C) नागपुर
(D) सूरत

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : बंबई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन पूना में होना था किंतु वहां प्लेग फैल जाने के कारण इसे बंबई में करना पड़ा। गोकुल तेजपाल संस्कृत कॉलेज बंबई में 28 दिसंबर, 1885 में हुआ। जिसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 में की गई थी। भारत के सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी एलेन ओक्टोवियन ह्युम ने कांग्रेस के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पुरे भारत के कुछ महत्वपूर्ण नेताओं से संपर्क स्थापित किया और कांग्रेस के गठन में उनका सहयोग प्राप्त किया। दादाभाई नैरोजी, काशीनाथ त्रयम्बक तैलंग,फिरोजशाह मेहता,एस. सुब्रमण्यम अय्यर, एम. वीराराघवाचारी,एन.जी.चंद्रावरकर ,रह्मत्तुल्ला एम.सयानी, और व्योमेश चन्द्र बनर्जी उन कुछ महत्वपूर्ण नेताओं में शामिल थे जो गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में शामिल हुए थे।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Rashtriya Congress Ka Pratham Adhiveshan Kaha Par Hua