भारतीय संविधान को कब अपनाया गया था?

(A) 26 नवंबर, 1949
(B) 9 दिसंबर, 1946
(C) 20 नवंबर, 1949
(D) 13 दिसंबर, 1946

Answer : 26 नवंबर, 1949

Explanation : भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर, 1946 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में संपन्न हुआ। डा. सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात् 11 दिसंबर, 1946 को डा. राजेन्द्र प्रसाद को इसका अध्यक्ष चुना गया। सम्पूर्ण संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे। इस कार्य पर लगभग 64 लाख रुपये खर्च हुए। संविधान के प्रारूप पर 114 दिन तक चर्चा चली और अंतिम रूप से संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां कायम की गई। 13 दिसंबर, 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विचार-विमर्श के बाद 22 जनवरी, 1947 को संविधान सभा के सदस्यों ने उद्देश्य प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया। यह संविधान 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।
Tags : संविधान सभा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Samvidhan Ko Kab Apnaya Gaya Tha