भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) जवाहर लाल नेहरू
(C) बी.आर. अम्बेडकर
(D) पुरुषोत्तम दास टंडन

Answer : बी.आर. अम्बेडकर

Explanation : भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष बी.आर. अम्बेडकर थे। 28 अगस्त, 1947 को संविधान सभा ने देश के महान् बुद्धिजीवी व सांविधानिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन किया। चूंकि संविधान बनाना बेहद जटिल कार्य था। इसलिए इस कार्य को आसान बनाने के लिए विभिन्न विषयों के आधार पर अलग-अलग समितियाँ बनाई गईं। जिनमें एक समिति प्रारूप समिति भी थी। इस समिति का मुख्य कार्य मसौदे पर चर्चा करना था। इसकी अध्यक्षता डॉ. अम्बेडकर ने की थी। इस समिति में कुल 7 सदस्य थे कृष्णास्वामी अय्यर, के. एम. मुंशी, मोहम्मद सादुल्लाह, एन. गोपालास्वामी, बी. एल. मित्र (बाद में इनकी जगह एम. माधवराव), डी.पी. खेतान (1948 में इनकी मृत्यु के बाद टी.वी. कृष्णामाचारी)। गौरतलब है कि संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 को ही हो गया था किंतु प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त, 1947 को हुआ था। बता दे कि संघ संविधान समिति के अध्यक्ष नेहरू तथा प्रांतीय के लिए राजेंद्र प्रसाद थे।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी संविधान सभा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Samvidhan Sabha Ki Prarup Samiti Ke Adhyaksh Kaun The