भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई?

(A) 10 जून, 1946 को
(B) 09 दिसंबर, 1946 को
(C) 26 नवंबर, 1949 को
(D) 26 दिसंबर, 1949 को

Answer : 09 दिसंबर, 1946 को

Explanation : भारतीय संविधान सभा की स्थापना 9 दिसंबर, 1946 को की गई थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 1935 में पहली बार एक संविधान सभा की मांग की थी। यह विचार एम.एन. रॉय के दिमाग की उपज था। ब्रिटिश सरकार ने 1940 के 'अगस्त प्रस्ताव' में कांगेस की इस बात को माना था। अंततः वर्ष 1942 में 'क्रिप्स प्रस्ताव' के तहत कांग्रेस की इस मांग को स्वीकार कर लिया गया। इसी के बाद भारतीय संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना के तहत दिसंबर, 1946 में हुआ। संविधान सभा में कुल संख्या 389 थी। जिसमें से 93 सीट देशी रियासतों को और 296 सीट शेष ब्रिटिश भारत के लिए आवंटित किए गए थे। इसकी पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी संविधान सभा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Samvidhan Sabha Ki Sthapna Kab Hui